कटक,नया सड़क दिवाली पटाखा विवाद में पुलिस द्वारा जबरदस्ती, मनमानी तरीके से लपेटे गये 4 युवाओं की जमानत कोर्ट द्वारा मंजूर की गयी है।जमानत मंजूर पश्चात चारों युवा कल संध्या समय चौद्वार जेल से बाहर आये और रात 8 बजे तक अपने अपने घर पहुंच गए थे।
चारों युवाओं की जमानत कराने में वरिष्ठ वकील सुजित लाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। एडवोकेट सुजित लाल ने कोर्ट में युवाओं के पक्ष में तर्कसंगत अनेक बातें कही। कोर्ट ने वरिष्ठ एडवोकेट सुजित लाल की अकाट्य तर्कों को बड़ी ध्यान से सुना। सरकारी वकील को भी कोर्ट ने ध्यानपूर्वक सुना।

लेकिन अंत में जज महोदय ने फैसला चारों युवाओं के बेल के लिए दिया। अंततः चारों युवाओं की बेल पश्चात संध्या समय रिहाई संभव हुई।
समाज के चारों युवाओं की बेल पर रिहाई के लिए सिएमएस प्रेसिडेंट संजय शर्मा, सेक्रेटरी अविनाश खेमका की भूमिका भी सकारात्मक रही। इन्होंने चारों युवाओं की रिहाई के लिए जी-तोड़ मेहनत की।

