पुरी, पुरी में राष्ट्रीय हिंदू संगठन के 14वें स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय अधिवेशन का प्रथम दिवस आज सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। संगठन के मुख्यालय जॉर्ज टाउन, प्रयागराज के तत्वावधान में आयोजित इस अधिवेशन में राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक स्तर के पदाधिकारी, राष्ट्रीय परिषद के सदस्य तथा विभिन्न राज्यों से आए कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
अधिवेशन के प्रथम सत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यकाल के विस्तार तथा केंद्रीय कार्यकारिणी के अध्यक्ष के मनोनयन से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई।
द्वितीय सत्र में संगठन की वित्त नीति एवं भविष्य की वित्तीय योजना, प्रचार विभाग की कार्यप्रणाली, सक्रिय एवं कर्मठ सदस्यों के महत्व तथा ‘साप्ताहिक हिंदू समागम’ की अवधारणा पर विस्तृत चर्चा हुई।
तृतीय सत्र में भगवान श्रीजगन्नाथ की स्तुति के साथ मांगलिक कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा संगठन की संपर्क-सूचना प्रस्तुत की गई। इसके साथ ही ‘समागम की मूल अवधारणा से ध्येय वाक्य एवं हिंदू राष्ट्र घोषणा यात्रा’ विषय पर भी चर्चा हुई। ओडिया लोकगीत की प्रस्तुति के साथ इस सत्र का समापन हुआ।
भविष्य की रणनीति एवं संगठनात्मक विस्तार पर विशेष जोर
चतुर्थ सत्र में संगठन की भविष्य की तीन-स्तरीय रणनीति तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर चर्चा की गई। इसके साथ सदस्यता विस्तार, सभी जिलों में जिला कार्यालयों की स्थापना, वैदिक गुरुकुल की स्थापना, 1001 हिंदू शक्ति केंद्रों की स्थापना तथा ‘हिंदू राष्ट्र आंदोलन’ के शंखनाद की तिथि एवं कार्यक्रम की घोषणा जैसे विषयों पर विशेष जोर दिया गया।
अधिवेशन के दौरान मनोनयन पत्रों का वितरण, नवीन दायित्व प्रदान करने तथा संगठन के कार्य विस्तार से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
इस अवसर पर ओडिशा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुनीति मुंड ने धन्यवाद ज्ञापन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय कार्यकारिणी के अध्यक्ष के कार्यकाल विस्तार के अवसर पर स्वागत समारोह, प्रतिज्ञा एवं समापन समारोह आयोजित किया गया। इसके साथ ही विभिन्न राज्यों के अध्यक्ष, प्रभारी एवं सचिव स्तर के पदाधिकारियों का फोटो सेशन भी आयोजित किया गया।
“संगठित हिंदू — सशक्त राष्ट्र” के संदेश के साथ राष्ट्रीय हिंदू संगठन के 14वें स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय अधिवेशन के प्रथम दिवस का कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
30 सितंबर को श्रीजगन्नाथ मंदिर की परिक्रमा
अधिवेशन के अगले दिन, 30 सितंबर को प्रातः 8 बजे, श्रीजगन्नाथ मंदिर के सामने संगठन के विभिन्न राज्यों से आए पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकत्रित होंगे तथा सामूहिक रूप से श्रीजगन्नाथ मंदिर की परिक्रमा का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

