भगवान महावीर का क्षमापना सिद्धांत आत्मसुधार और सामाजिक सद्भाव का मार्ग: SP यशप्रताप श्रीमाल

जाजपुर रोड, जाजपुर रोड जैन संघ के तत्वावधान में रविवार को चौरदा छक स्थित होम टाउन बिल्डिंग के कम्युनिटी हॉल में सामूहिक क्षमापना समारोह भक्तिभाव और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर नवकार महामंत्र के जाप से शुरू हुए समारोह में स्थानीय लोगों के साथ-साथ तेरापंथ एवं दिगंबर परंपरा के जैन परिवारों ने एकजुट होकर परस्पर क्षमा-याचना की।

इस कार्यक्रम में जाजपुर जिला पुलिस अधीक्षक यशप्रताप श्रीमाल एवं उनकी पत्नी पलक श्रीमाल मुख्य रूप से उपस्थित थे। पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि क्षमा वीरों का आभूषण है, और हम सभी को अपने कर्तव्य के प्रति समर्पित होना चाहिए। उन्होंने भगवान महावीर के क्षमापना सिद्धांत को आत्मसुधार और सामाजिक सद्भाव का मार्ग बताया।

इस समारोह में पंकज जैन, आकांक्षा जैन, उषा सेठिया और वीणा चोरड़िया ने भजनों से लोगों को मंत्रमुग्ध किया। वहीं पदम सेठिया ने क्षमा धर्म के महत्व पर विचार रखे। बच्चों ने भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मंच संचालन आशा सेठिया ने किया।

इस अवसर पर जैन संघ के अध्यक्ष पदम सेठिया, सचिव रविन्द्र जैन सहित संघ के अनेक पदाधिकारी, सदस्य तथा बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवा उपस्थित थे। अंत में सामूहिक स्वामीवात्सल्य का आयोजन हुआ और सभी ने एक-दूसरे से ‘मिच्छामि दुक्कड़म’ एवं ‘उत्तम क्षमा’ कहकर परस्पर क्षमा मांगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *