साइक्लोन की चेतावनी के चलते स्थगित हुआ दीपावली उद्योग मेला, अब 25 सितंबर को होगा आयोजन

दीपावली की खरीदारी का खास अवसर — 25 सितंबर को सजेगा ‘दीपावाली उद्योग मेला 2026’

 

कटक, 24सितंबर साइक्लोन के प्रभाव से होने वाली भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए कटक मारवाड़ी महिला समिति द्वारा 23 सितंबर को आयोजित होने वाला ‘दीवाली उद्योग मेला 2026’ अब 25 सितंबर 2026, शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा।

 

दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर समिति द्वारा इस विशेष मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में दीपावली की खरीदारी को ध्यान में रखते हुए साड़ी, ड्रेसेस, ज्वेलरी, बेडशीट, डिजाइनर कैंडल्स, आकर्षक दीपक, गिफ्ट आइटम्स सहित अनेक उपयोगी एवं आकर्षक उत्पाद एक ही छत के नीचे उपलब्ध रहेंगे। इसके साथ ही स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल एवं बच्चों व परिवार के लिए मनोरंजक गेम्स भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

समिति का उद्देश्य दीपावली की खरीदारी के लिए लोगों को सुविधाजनक मंच उपलब्ध कराने के साथ-साथ महिला उद्यमियों एवं घरेलू व्यवसायों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं बिक्री का अवसर प्रदान करना है। इस तरह के आयोजन महिलाओं की प्रतिभा, रचनात्मकता और उद्यमिता को प्रोत्साहित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ाने में सहायक हैं।

समिति ने कटकवासियों से अपील की है कि वे अपने परिवार एवं मित्रों के साथ मेले में पधारें, दीपावली की खरीदारी करें और महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करें।

 

*कार्यक्रम विवरण:*

दिनांक: 25 सितंबर 2026, शुक्रवार

समय: सुबह 10:00 बजे से रात 8:00 बजे तक

स्थान: आर्ट गैलरी, म्युनिसिपैलिटी टाउनहॉल रोड, बाजोरिया डेंटल क्लिनिक के पास, कटक

(फुल एसी हॉल, प्रथम तल, लिफ्ट उपलब्ध)

 

Vocal for Local – इस दिपावाली के शुभ अवसर पर आत्मनिर्भरता को दीजिए एक आशीर्वाद

 

निवेदक – कटक मारवाड़ी महिला समिति

(अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के अंतर्गत)

संपर्क: 9337224008/ 9437477511

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *