भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आज राज्य के अधिकांश हिस्सों में सुबह से चक्रवात जनित बरसात हो रही है।कल और परसों बंगाल की खाड़ी से उठे लघुचाप के प्रभाव के कारण जोरदार बरसात के स्पष्ट संकेत दिखाई दे रहे हैं।
लघुचाप जनित बरसात होने के साथ साथ तेज हवा चलेगी 55-65 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से। समुद्र अशांत दिखाई देगा। इसलिए प्रशासन ने मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है। समुद्र में 4 मिटर तक लहरें उठेंगी।
आज संध्या तक अंधड़,आंधी जनित चित्र ज्यादा स्पष्ट संकेत दिखायेगा। प्रशासन का कहना है कि तूफान की संभावना नहीं है, लेकिन बड़ी बरसात अवश्य ही होगी।
वैसे आज सुबह से चक्रवात जनित बरसात रुक रुक हो रही है ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक समेत पूरे तटीय ओडिशा में।

