कटक,कल स्थानीय श्रीश्याम बाबा मंदिर प्रांगण में एक विशाल, भव्य जम्मा जागरण का आयोजन किया गया था बाबा श्रीराम देवजी महाराज की असीम कृपा से सुखी संघ ,पट्टामुंडई द्वारा।

उपरोक्त अनुपम, अद्भुत, धार्मिक, आध्यात्मिक कार्यक्रम में शहर के कोने कोने से पधारे थे बड़ी संख्या में भक्त गण।समाज के सभी वर्गों के लोगों ने इसमें अपनी हिस्सेदारी निभाई थी।

इस अनूठे जम्मा जागरण में बीकानेर राजस्थान से पधारे थे सुप्रसिद्ध भजन सम्राट तालिब हिन्दुस्तानी एवं उनकी शानदार मंडली।तालिब हिन्दुस्तानी की भजन गायकी जबरदस्त रही। भक्तों को काफी रस मिला, आनंद की प्राप्ति हुई बाबा रामदेव जी के जम्मा जागरण में। भक्तों ने भक्ति रस में खूब गोता लगाया,बाबा को बहुत रिझाये , खूब झूमे श्रद्धालु जन ।

आज बाबा रामदेव जी की जयंती है। मुख्य समारोह कटक -भुवनेश्वर के मध्य मंदिर में आयोजित है। वहां आज सुबह से भक्तों का तांता लगा हुआ है।

आयोजक सुखी संघ पट्टामुंडई द्वारा बहुत सुंदर व्यवस्था रही ,मंच सजावट भी शानदार रही। भक्तों को बहुत सुख की प्राप्ति हुई यहां आकर,बाबा रामदेव जी को रिझाकर।

