भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आज बंगाल की खाड़ी में ओडिशा से सटे इलाकों में चक्रवात का असर दिखाई देगा।यह क्रमशः आगे जाकर लघुचाप का रुप लेगा।
आज सुबह से ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में धूप निकल आई है। लेकिन आगामी 22 सितंबर से ओडिशा के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश की संभावना दिखाई देरही है।

