भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आज राज्य के उत्तरी हिस्सों में तेज बारिश की संभावना दिखाई देरही है। राज्य के अन्य हिस्सों में अपराह्न समय हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।
ओडिशा सरकार के राजस्व मंत्री सुरेश पूजारी का कहना है कि ओडिशा सरकार साल के 365 दिन प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए तैयार रहती है। आसन्न लघुचाप, तूफान के बारे में कल तक स्थिति स्पष्ट होगी,ऐसा मौसम विभाग का कहना है।
वैसे आज सुबह से ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक में धूप निकल आई है। मौसम कल जैसा ही है।

