भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी 19 सितंबर को बंगाल की खाड़ी से एक लघुचाप उठने की संभावना दिखाई देरही है। इसके फलस्वरुप कुछ मौसम वैज्ञानिकों का आकलन है कि उस दिन तूफान आने की बड़ी संभावना दिखाई देरही है।
इसके ठीक उलट आइएमडि डिजि डोक्टर मृत्युंजय महापात्र का आकलन है कि अभी तक तूफान का आकलन नहीं किया गया है।सो घबराने की कोई जरूरत नहीं है।
अफवाहों पर जनता को ध्यान नहीं देना चाहिए।एक बात लेकिन तय है कि आगामी 19 सितंबर से ओडिशा के तटीय क्षेत्रों और विशेषकर दक्षिण हिस्सों में जोरदार बारिश होगी।आज सुबह से ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक में कड़ी धूप निकल आई है।

