भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि बंगाल की खाड़ी से उठे लघुचाप के कारण राज्य के अधिकांश हिस्सों में बरसात शुरु हो गयी है। आगामी 12 सितंबर तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बिजली चमकेगी, बरसात या तेज बरसात के संकेत दिखाई दे रहे हैं।
कल अपराह्न समय ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक में हल्की बारिश देखने को मिली थी। वैसे ही आज सुबह ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक में बूंदाबांदी हुई है , समाचार लिखे जाने तक।

