राजगांगपुर, भारत की प्रमुख सीमेंट कंपनियों में शामिल डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड (डीसीबीएल) ने शिक्षक दिवस के मौके पर राजगांगपुर के आसपास के स्कूलों और कॉलेजों के 40 से ज्यादा शिक्षकों को एक साथ लाकर उनके समर्पण और स्थानीय समुदायों के विकास में उनकी भूमिका को सम्मान दिया। यह कार्यक्रम शिक्षा के प्रति डालमिया भारत की लंबे समय से चली आ रही प्रतिबद्धता को दर्शाता है। साथ ही, यह बच्चों के भविष्य को संवारने और समुदायों को मजबूत बनाने में शिक्षकों की अहम् भूमिका को भी सामने लाता है।

कार्यक्रम में माइंस के विभाग प्रमुख और सीएसआर टीम के सदस्य भी शामिल हुए। इस दौरान उद्योग, शिक्षकों और स्थानीय समुदायों के साथ मिलकर काम करने की जरूरत पर भी जोर दिया गया, ताकि क्षेत्र में शिक्षा और विकास को और बेहतर बनाया जा सके। कार्यक्रम में शामिल शिक्षकों ने क्षेत्र के साथ डालमिया भारत के लगातार जुड़ाव और स्थानीय संस्थानों व समुदायों को सहयोग देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
इस मौके पर कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, “शिक्षक बच्चों का भविष्य बनाने और समाज को आगे बढ़ाने में अहम् भूमिका निभाते हैं। उनकी मेहनत और लगन का बच्चों के जीवन पर लंबे समय तक असर रहता है। डालमिया भारत अपने आसपास के समुदायों के साथ अपने जुड़ाव को बहुत महत्व देता है। हम शिक्षा को बेहतर बनाने और बच्चों व युवाओं के लिए बेहतर अवसर देने वाली पहलों को आगे भी अपना सहयोग देते रहेंगे।”
डालमिया भारत लंबे समय से शिक्षा को अपने सामुदायिक विकास से जुड़े कामों का एक अहम् हिस्सा मानता रहा है। डालमिया विद्या मंदिर स्कूलों की शुरुआत भी इसी सोच का हिस्सा है। इन स्कूलों के जरिए कंपनी अपने संचालन वाले क्षेत्रों के आसपास रहने वाले बच्चों को अच्छी शिक्षा देने की दिशा में काम कर रही है। पिछले कई वर्षों से संगठन शिक्षा और बच्चों के सीखने से जुड़े अवसरों को बढ़ावा देने वाली पहलों का भी लगातार समर्थन करता रहा है।

