ओडिशा मौसम समाचार  कल चक्रवात संभावित,वर्षा बढ़ेगी  गर्मी का ग्राफ ऊपर की ओर 

भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आजकल पिछले कुछ दिनों से राज्य में तापमान बढ़ोतरी पर है। बरसात नहीं के बराबर होती है। इसीलिए गर्मी का रोद्ररुप लोगों को झेलना पड़ रहा है।

पिछले कुछ दिनों से सुबह से ही तेज धूप निकल आती है,इससे यह एहसास होता है कि जैसे अप्रैल,मई का महीना चल रहा है। राज्य में पारलाखेमुंडी सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा। यहां का सर्वाधिक तापमान रहा 37.6 डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा 36.0 डिग्री सेल्सियस।कटक का सर्वाधिक तापमान रहा 35.2 डिग्री सेल्सियस।

राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि कल राज्य के कुछ हिस्सों में चक्रवाती तूफ़ान आ सकता है, इसके फलस्वरुप बरसात बढने की संभावना दिखाई देरही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *