भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि राज्य में आजकल मानसून बरसात कमजोर हो गई है। इसके फलस्वरुप आजकल राज्य में गर्मी ने एकबार फिर से सर उठा लिया है और बढी गर्मी के कारण लोग बहुत परेशानी झेल रहे हैं।
ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक में आज सुबह से ही कल की तरह कड़ी धूप निकल आई है। लोगों को ऐसे में भयंकर गर्मी से दो-चार होना पड़ रहा है। राज्य में पारलाखेमुंडी सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा। यहां का सर्वाधिक तापमान रहा 37 डिग्री सेल्सियस।
तटीय ओडिशा के लोगों को गर्मी के कारण पसीने, चिपचिपाहट से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

