सिएमएस प्रेसिडेंट चुनाव विश्लेषण 1524 वोटों के अंतर से संजय जीते

कटक, ऐतिहासिक नगरी कटक में कटक मारवाड़ी समाज का चुनाव आज संपन्न हुआ बड़े ही शांति पूर्ण तरीके से। टोटल वोटिंग हुई 43.7%। इस बार सिएमएस प्रेसिडेंट चुनाव में पहली बार नोटा का भी प्रयोग किया गया।3501 वोट पड़े ।

नोटा पर भी वोट पड़े ।नोटा को वोट मिले 41,इसका मतलब सिएमएस में ऐसे मतदाता भी हैं जो किसी भी उम्मीदवार को पसंद नहीं करते।

विजयी उम्मीदवार संजय शर्मा को वोट मिले 2461, पराजित उम्मीदवार पवन जाजोदिया को वोट मिले 937, दोनों के वोटों में काफी बड़ा अंतर है। संजय शर्मा ने 1524 वोटों के अंतर से पवन जाजोदिया को करारी शिकस्त दी।

चुनाव नतीजे घोषित होने पश्चात विजयी संजय शर्मा को उपस्थित समर्थकों ने बधाई, शुभकामनाएं दीं। आतिशबाजी की गयी।चंग बजाया गया। समर्थकों का उत्साह सातवें आसमान पर था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *