कटक ,ओडिशा की प्रमुख मीडिया संस्था क्रांति ओडिशा – द्वारा स्वतंत्रता संग्राम के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की विरासत को लेकर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम का नाम ‘क्रांति संवाद’ रखा गया है, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पौत्र श्री चंद्र कुमार बोस शामिल होंगे।
कार्यक्रम का विवरण:
तारीख: 6 सितंबर 2026 ( रविवार)
स्थान: क्रांति ओडिशा मीडिया ऑडिटोरियम, कटक
क्रांति ओडिशा के आयोजकों ने बताया कि इस खुली चर्चा (Open Discussion) में नेताजी की विचारधारा, आजाद हिंद फौज के इतिहास और वर्तमान भारत में उनकी प्रासंगिकता पर विस्तृत चर्चा होगी। नेताजी के पौत्र श्री चंद्र कुमार बोस इस चर्चा में मुख्य अतिथि रहेंगे।

यह आयोजन ओड़िशा में राष्ट्रवादी विचारों और ऐतिहासिक चेतना को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। कार्यक्रम में कुछ चुने हुए पत्रकारों, इतिहासकारों और छात्रों को आमंत्रित किया गया है। अगर किसी को इस कार्यक्रम में शामिल होने की इच्छा हे तो वह क्रांति ओड़िशा की टीम के किसी भी सदस्य से संपर्क स्थापना कर सकता हैं।

