भारत के अनेक बड़े मीडिया हाउस अनेक वर्षों से भारत विरोधी, सनातन विरोधी होरखे हैं
दूसरी कड़ी
नन्द किशोर जोशी
एक्जिक्यूटिव एडिटर, क्रांति ओडिशा मीडिया
पिछली दो कड़ियों में मैंने टाइम्स ऑफ इंडिया, इंडियन एक्सप्रेस के बारे में लिखा था।ये दोनों मीडिया हाउस भारत की प्रतिष्ठित मीडिया हाउस हैं।आज मैं एक और प्रतिष्ठित मीडिया हाउस के बारे में लिख रहा हूं।इस मीडिया हाउस का नाम है हिन्दू।यह अखबारी मीडिया हाउस मूलतः दक्षिण भारत से है।चैन्नई से अंग्रेजों के समय से यह अखबार निकल रहा है।
अंग्रेजों के खिलाफ भारत के स्वाधीनता आंदोलन में इसने लेखनी चलाई थी। लेकिन पिछले करीब 40 सालों से यह अखबार संपूर्ण रुप से हिन्दू विरोधी,भारत विरोधी हो रखा है। केवल नाम का ही हिन्दू है। आजकल यह अखबार संपूर्ण रुप से शुद्ध वामपंथी अखबार बना हुआ है।
भारत में हिन्दू अखबार चीन का एजेंडा चलाता है।जब जब चीन में कम्युनिस्ट पार्टी की पोलिटब्यूरो की बैठक होती है,तब-तब हिन्दू अखबार में चार पेज की एडवरटाइजमेंट छपती है चीन कम्युनिस्ट पार्टी की सरकार की तरफ से। करोड़ों रुपयों का यह एड होता है साल में कई बार।
इसतरह जो अखबार स्वाधीनता आंदोलन में भारतीयों को अंग्रेजों के खिलाफ समर्थन करता था ,आज वही अखबार भारत में चीनी एजेंडा धड़ल्ले से चलाता है। इसके अलावा सोनिया गांधी का भी लेख इस अखबार में बराबर छपता रहता है। सोनिया अपने लेखों में भारत के खिलाफ साजिश के तहत अंडामान निकोबार द्वीपसमूह में भारत की तरफ से तेल उत्तोलन ,सैन्य डिपलोयमेंट के विरोध में लिखती रहती है, चीनी एजेंडा चलाती रहती है, पर्यावरण के बहाने।
इसके अलावा इस अखबार में सीमा हैदर नाम की लेखिका भी वामपंथी विचारधारा के लेख लिखती है।सीमा हैदर डोक्टर सुब्रमण्यम स्वामी की बेटी है ।शादी पश्चात यह सीमा से सीमा हैदर होगयी है।
एक और खास बात इस हिन्दू अखबार की यह है कि यह भारत के लगभग 13-14 शहरों में छपता है, इसमें ओड़िशा का कटक शहर एक है।
भारत और फ्रांस सरकार के बीच लड़ाकू विमान राफेल खरीद का सौदा हुआ था मोदी के दूसरे कार्यकाल में।इसी अखबार ने चीनी एजेंडा के तहत इस सौदे में राहुल गांधी का झूठा एजेंडा चलाया था कि चौकीदार चोर है। उन दिनों बराबर इसमें मोदी सरकार के खिलाफ मनगढ़ंत,झूठी खबरें छपती रहती थीं।
अंत में सुप्रीमकोर्ट में केस गया, राहुल गांधी झूठा साबित हुआ और सुप्रीमकोर्ट में राहुल ने माफी मांगी थी। पिछले साल ओप्रेशन सिंदूर में इसी राफेल विमान ने चमत्कार प्रदर्शन किया था। ओप्रेशन सिंदूर में राफेल विमान के शानदार प्रदर्शन के बावजूद भी राहुल ने चीनी एजेंडा के तहत बारंबार राफेल के खिलाफ षड्यंत्र के तहत आवाज उठाई थी।
क्रमशः


