भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी 8 सितंबर तक राज्य में बरसात की संभावना दिखाई नहीं दे रही है।लघुचाप की ओडिशा से विदाई हो चुकी है।लघुचाप के विदाई पश्चात थोड़ी थोड़ी गर्मी महसूस होने लगी है।
आज सुबह से ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक में आकाश साफ दिखाई दे रहा है। कहीं कोई बरसाती बादल दिखाई नहीं दे रहा है। गर्मी का एहसास अवश्य हो रहा है।
आगामी 9 सितंबर से उत्तर ओडिशा के कुछ जिलों में तेज बारिश की संभावना दिखाई देरही है।

