
कोलकाता, क्रांति ओडिशा मीडिया के मुख्य संपादक श्री अभिषेक जोशी ने कोलकाता स्थित आवास पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पोते श्री चंद्रकुमार बोस के साथ एक विशेष साक्षात्कार किया। साक्षात्कार में नेताजी की व्यक्तिगत यादें, उनकी विचारधारा, सरत चंद्र बोस का योगदान तथा वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर विस्तृत चर्चा हुई। पूरा साक्षात्कार शीघ्र ही क्रांति ओडिशा डिजिटल फोरम पर प्रकाशित किया जाएगा।

साक्षात्कार के दौरान श्री चंद्रकुमार बोस ने नेताजी की साहसिक नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रवाद और सामाज सुधार के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पर व्यक्तिगत दृष्टांत साझा किए। उन्होंने नेताजी व उनके भाई सरत चंद्र बोस के संघर्ष और योगदान पर ऐतिहासिक संदर्भ प्रस्तुत किए। श्री बोस ने वर्तमान राजनीतिक चुनौतियों को समझते हुए इतिहास के सबक से मार्गदर्शन के महत्व पर भी जोर दिया।

कार्यक्रम के समापन पर श्री चंद्रकुमार बोस ने श्री अभिषेक जोशी को नेताजी तथा सरत चंद्र बोस के योगदान पर आधारित एक दुर्लभ पुस्तक भेंट की। यह पुस्तक परिवारिक अभिलेखों और ऐतिहासिक दस्तावेजों पर आधारित हैं।
पूरा साक्षात्कार ओर प्रमुख अंश क्रांति ओडिशा डिजिटल फोरम और इसके सोशल‑मीडिया चैनलों पर उपलब्ध कराई जाएंगी।


