भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी कल यानी 29 अगस्त में बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में एक लघुचाप क्षेत्र सृष्टि होने की संभावना दिखाई देरही है। संभावित लघुचाप के प्रभाव से कल उत्तर ओडिशा के बालेश्वर, मयूरभंज,केंओझर जिलों में तेज बारिश की संभावना दिखाई देरही है।
इस आसन्न लघुचापी बरसात का असर तटीय ओडिशा के साथ साथ पश्चिम ओडिशा में भी देखने को मिलेगा कल से । उपरोक्त लघुचापी तेज बरसात का असर आगामी 2 सितंबर तक रहेगा।
कल अपराह्न समय ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक में हल्की, मध्यम आकार की बरसात देखने को मिली थी।
आज भी बरसाती मौसम सुबह से ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक में बना हुआ है।आशा है अपराह्न समय बरसात होगी।

