भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि परसो एवं बीते हुए कल राज्य के अधिकांश हिस्सों में बडी बरसात देखी गई थी। दक्षिण ओडिशा के अनेक हिस्सों में, उत्तर ओडिशा के कुछ जिलों में तथा तटीय ओडिशा के बड़े हिस्सों में तेज बारिश देखी गई थी।
थुआमुल रामपुर में सर्वाधिक 345 मिली मीटर बारिश रिपोर्ट हुई है। नदियों में ब्राहमणी, वैतरणी के उद्गम स्थल पर तेज बारिश देखी गई है।ऐसे में बंदरगाहों पर 3 नंबर डेंजर संकेत लगा दिए हैं।
आगामी 29 अगस्त को बंगाल की खाड़ी से एक चक्रवात उठने की संभावना दिखाई देरही है।उठने पश्चात लघुचाप की शक्ल लेकर बड़ी बरसात की संभावना दिखाई देरही है।कल ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक में लघुचाप जनित बरसात संध्या पश्चात काफी समय तक देखने को मिली थी।

