भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी 23 अगस्त को बंगाल की खाड़ी से फिर एक लघुचाप की सृष्टि होगी। आसन्न लघुचाप के प्रभाव से उत्तर ओडिशा के सभी जिलों में तेज बारिश होने की संभावना दिखाई देरही है।
इसके साथ साथ तटीय इलाकों में भी बरसात होने का आकलन किया गया है। राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आज,कल, परसों राज्य में विशेष बरसात नहीं है।आज सुबह से ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक में धूप निकल आई है। गर्मी का एहसास थोड़ा थोड़ा हो रहा है।अभी तक कालाहांडी, गजपति, मालकानगिरि एवं नवरंगपुर जिलों में कम बरसात रिकॉर्ड हुई है।

