पूज्य इंद्रेश जी महाराज संक्षिप्त में  कटक में पहली बार इंद्रेश जी महाराज की दिव्य श्रीमद्भागवत कथा 

पूज्य इंद्रेश जी महाराज संक्षिप्त में

कटक में पहली बार इंद्रेश जी महाराज की दिव्य श्रीमद्भागवत कथा

नन्द किशोर जोशी

एक्जिक्यूटिव एडिटर

क्रांति ओडिशा मीडिया

 

ओडिशा के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जुड़ने जा रहा है।अपने दिव्य प्रवचन, श्रीकृष्ण प्रेम, जीवन परिवर्तन की वाणी एवं प्रेरणादायक उपदेश के लिए परिचित पूज्य इंद्रेश जी महाराज पहली बार ओडिशा में पधार रहे हैं।उनके पवित्र सान्निध्य में आगामी 20-26 जून तक कटक के सनसाईन फिल्ड में भव्य श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ आयोजित होना है।

 

पूज्य इंद्रेश जी महाराज केवल एक श्रीमद्भागवत कथा वाचक नहीं हैं,वे एक विश्वविख्यात प्रेरणा दायक वक्ता भी हैं।उनकी जीवन संबंधित वार्ता, सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास से भरा उपदेश एवं आध्यात्मिक प्रेरणा दुनिया के करोड़ों लोगों को प्रभावित किया है।

विश्व में 20 करोड़ से ज्यादा इनके अनुगामी हैं।आज की युवा पीढ़ी, छात्र छात्राएं, व्यापारी एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों के लिए वे एक प्रेरणा के स्रोत हैं।

 

विशेष बात यह है कि पूज्य महाराज जी की यह पहली ओडिशा में श्रीमद्भागवत कथा है।इस ऐतिहासिक, आध्यात्मिक महोत्सव को लेकर पूरी ओडिशा में बड़ी मात्रा में भक्तों में उत्साह, आग्रह दिखाई दे रहा है। ओडिशा के पड़ोसी राज्यों बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़, आंध्रप्रदेश इत्यादि राज्यों से भी हजारों भक्तों का जमावड़ा यहां देखने को मिलने की संभावना दिखाई देरही है।

 

श्रीमद्भागवत कथा भगवान कृष्ण की दिव्य लीला , भक्ति की महिमा, धर्म का सारांश,मानव जीवन के परम लक्ष्य की अमृतधारा है ।इस कथा के माध्यम से भक्त गण केवल आध्यात्मिक ज्ञान लाभ नहीं करते हैं, इसके अलावा जीवन को सफल, सुंदर तथा विवेक पूर्ण करने हेतु प्रेरणा भी मिलेगी।

 

आज की भागम भाग भरी जिंदगी में मनुष्य शांति, संतोष एवं आत्मिक आनंद की खोज में लगा हुआ है।ऐसे समय में पूज्य इंद्रेश जी महाराज की अमृतवाणी समाज को नूतन दिशा दिखायेगी ,ऐसी आशा आयोजकों की है।

 

इन सात दिनों के महाआध्यात्मिक महोत्सव में साधु संत, विशिष्ट व्यक्ति, धर्माचार्य, समाजसेवी, बुद्धिजीवी और बड़ी संख्या में भक्तों का समागम होगा।यह आयोजन कटक शहर के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक गौरव को नयी ऊंचाईयों पर लेकर जायेगा,ऐसा विश्वास है।

 

सभी कटक वासियों,धर्म प्रेमियों से आग्रह है कि कृपया बड़ी संख्या में आयें और दिव्य प्रवचन सुन कर आध्यात्मिक पुण्य अर्जित करें।जय जगन्नाथ,जय कटक चंडी माता,जय माता दी । प्रवेश नि: शुल्क है।समय संध्या 4-7 बजे। आयोजक गुप्ता परिवार,एसजिबिएल ग्रुप।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *