भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि राज्य के तीन जिलों में आज तेज बारिश की संभावना दिखाई देरही है।आधे से ज्यादा ओडिशा में मानसून बरसात पहुंच गई है। धीरे धीरे बचे दूसरे एरिया में मानसून बरसात प्रवेश कर रही है।
आगामी 28 जून को बंगाल की खाड़ी में एक लघुचाप सृष्टि होने की संभावना दिखाई देरही है। इसके प्रभाव से तेज बारिश होने का आकलन किया गया है।
बौद्ध शहर सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा, यहां का सर्वाधिक तापमान रहा 42.7 डिग्री सेल्सियस , झारसुगुड़ा शहर का सर्वाधिक तापमान रहा 40.8 डिग्री सेल्सियस, संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा 41.5 डिग्री सेल्सियस। भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा 38.6 डिग्री सेल्सियस तथा कटक शहर का सर्वाधिक तापमान रहा 37.6 डिग्री सेल्सियस।

