ओडिशा मौसम समाचार : दक्षिण -पश्चिम में पहुंची मानसून बरसात 

भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि इस साल की मानसून बरसात का शुभारंभ राज्य में उत्तर दिशा से हुआ था 13 जून को।अब मानसून बरसात ने प्रवेश किया है ओडिशा में दक्षिण -पश्चिम दिशा से । वहां बरसात पहुंच गई है। दो दिन की ब्रेक के बाद मानसून बरसात दक्षिण पश्चिम ओडिशा में पहुंची है।

अगले 3-4 दिनों में मानसून बरसात पूरी ओडिशा को स्पर्श करेगी। बौद्ध शहर सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा। यहां का सर्वाधिक तापमान रहा 42.5 डिग्री सेल्सियस, संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा 41.6 डिग्री सेल्सियस, झारसुगुड़ा शहर का सर्वाधिक तापमान रहा 41.2 डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा 37 डिग्री सेल्सियस तथा कटक का सर्वाधिक तापमान रहा 36.2 डिग्री सेल्सियस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *