ओडिशा मौसम समाचार : 14 जून प्रथम रज में प्रथम बारिश की बूंद भयंकर गर्मी से लोग छटपटा रहे

भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आजकल राज्य में भयंकर गर्मी पड़ रही है।लोग इस भयंकर गर्मी से रोज छटपटा रहे हैं। लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।ऐसे में शुभ समाचार यह है कि आगामी पहली रज यानि 14 जून तक राज्य में मानसून बरसात का आगमन होगा।

झारसुगुड़ा, बोलांगीर का सर्वाधिक तापमान रहा 41.6 डिग्री सेल्सियस, बौद्ध शहर का सर्वाधिक तापमान रहा 41.2 डिग्री सेल्सियस, बरगढ़ का सर्वाधिक तापमान रहा 40.6 डिग्री सेल्सियस।

भुवनेश्वर -कटक ट्विन सिटि में पश्चिम ओडिशा के मुकाबले वैसे तो कम गर्मी पड़ रही है, लेकिन गर्मी के कारण शरीर में चिपचिपाहट खूब हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *