कटक मारवाड़ी समाज -कटक, की 5 वीं कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न तथा आगामी सत्र 2026 – 28 के नये अध्यक्ष के चुनाव की तारीख का फैसला आम सभा की मंजूरी के लिए छोड़ा

कटक ,08 जून ‘2026 को कटक मारवाड़ी समाज की सत्र 2024 – 26 की 5वीं कार्यकारिणी की एक बैठक समाज के चेयरमेन गणेश प्रसाद कन्दोई की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक आयोजित की गयी । समाज के युवा व उर्जावान अध्यक्ष संजय शर्मा, महासचिव शंकर गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुनील जागलान , उपाध्यक्ष नरेन्द्र मोदी, बिजया अग्रवाल, सुरेश पोद्दार , सतीश गोयनका , प्रदीप पंसारी मनोज दुग्गड़, वरिष्ठ सलाहकार मोहनलाल सिंघी, मातृशक्ति की अलका सिंघी, ज्योती चौबे , संगीता शर्मा , आदि ने मंचासीन होकर सभा को पूर्णता प्रदान की । अविनाश खेमका ने दक्षतापूर्वक मंच संचालन किया ।

ज्ञातव्य रहे कि वर्तमान अध्यक्ष संजय शर्मा का सत्र 2024-26 का कार्यकाल समाप्ति की ओर है इस परिप्रेक्ष्य में आज की बैठक में नूतन सत्र 2026 – 28 के लिए नये अध्यक्ष के चुनाव की घोषणा के साथ-साथ गहन चर्चा के उपरान्त चुनाव सम्बन्धित कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए और उन्हें आगामी 14 जून ‘2026 को आहुत आम सभा की मंजूरी के लिए प्रस्तुत करने का निर्णय लिया गया । आज की सभा में निम्न महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए , तथा १) सत्र 2026 – 28 के लिए नये अध्यक्ष की चुनाव की तारीख 9 अगस्त ‘2026 निश्चित की गयी । २) समाज के संविधान के अन्तर्गर्त निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए अविनाश खेमका की अध्यक्षता में ललित झँवर, संगीता शर्मा , बजरंग चिमनका, प्रकाश अग्रवाल (छोटू) सहित एक पाँच सदस्यीय समिति का गठन किया गया । चुनाव सम्बन्धित सभी निर्णयों को आगामी आम सभा की मंजूरी के लिए रखा गया ।

इसके पूर्व श्री जगन्नाथ धाम पुरी में 16 जुलाई को आयोजित रथयात्रा के अवसर पर पूर्व वर्षों की भाँति खाद्य वितरण शिविर के आयोजन को सर्व सहमति से मंजूरी प्रदान की गयी । इसके पश्चात स्क्रीन पर आडियो एवं विडीयो चलाकर समाजहित में किए गए कार्यों से सभा को अवगत कराया गया । तत्पश्चात् कोषाध्यक्ष सुनील जालान ने सत्र 2024 – 26 के समस्त आय एवं व्यय का ब्यौरा सभा के पटल पर रखा, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया । सभा में आम चर्चा के दौरान रविन्द्र अग्रवाल ने समाज के अध्यक्षीय कार्यकाल की सीमा दो साल से बढ़ाकर पाँच साल करने का प्रस्ताव रखा । उक्त प्रस्ताव को आमसभा में रखने पर उपस्थित सदस्यगण सहमत हुए । वरिष्ठ सलाहकार मोहनलाल सिंघी ने कहा कि अध्यक्ष संजय शर्मा का वर्तमान कार्यकाल उपलब्धियों से भरपूर रहा है ।

संजय शर्मा बड़े ही मिलनसार स्वभाव के, कर्मठ एवं त्वरित कार्यक्रमके पक्षधर हैं । गणेश कन्दोई ने कहा कि सत्र के प्रारंभ में जब उन्होंने अध्यक्ष पद के प्रार्थी के रुप में संजय के नाम का प्रस्ताव रखा था, तब उन्होंने कल्पना नहीं की थी कि वो इतना शानदार काम करेंगे । महासचिव शंकर गुप्ता ने कहा कि, संजय का कार्यकाल शानदार एवं उपलब्धियों से भरपूर रहा है । वे सबको साथ लेकर चलते हैं। इसलिए सर्वसहमति से उन्हें एक मौका और देना चाहिए । सभा में आम सहमति बनी कि संजय शर्मा को दुबारा अध्यक्षीय पद पर आसीन होना चाहिए ।

अध्यक्ष संजय शर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा कि उनको अपने कार्यकाल में सबका साथ मिला । समाज की युवा पीढ़ी एवं मातृशक्ति का भरपूर सहयोग मिला । साथ ही समाज की महिलाओं के सशक्तिकरण एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में समाज द्वारा प्रथम बार पहल की गयी, जो कि पूर्णतय सफल रही । कुछ परियोजनाओं को धरातल पर साकार करने में सन्तुष्टि मिली, तो वहीं कुछ समाज हित की परियोजनाएं विचाराधीन हैं, जिन पर अमल करना बाकी है । समाज एक हो, आत्मनिर्भर बनें, एवं बिना भेदभाव के आगे बढ़े यही उनका और उनकी कार्यकारिणी के साथीयों का सपना है । पदम भावसिंका ने सभा में उपस्थित सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *