भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि केरल, तामिलनाडु, कर्नाटक में मानसून बरसात का शुभागमन होगया है, लेकिन थोड़ा विलंब से।अब ओडिशा में भी विलंब से ही मानसून बरसात का शुभागमन होने की संभावना दिखाई देरही है।
आसन्न मानसून बरसात राज्य में रज पर्व के दौरान होने की संभावना दिखाई देरही है, अर्थात 14 जून तक। राज्य में संबलपुर शहर सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा। यहां का सर्वाधिक तापमान रहा 42.2 डिग्री सेल्सियस।
झारसुगुड़ा शहर का सर्वाधिक तापमान रहा 41.2 डिग्री सेल्सियस, अंगुल शहर का सर्वाधिक तापमान रहा 40.7 डिग्री सेल्सियस। भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा 39.8 डिग्री सेल्सियस तथा कटक शहर का सर्वाधिक तापमान रहा 38.8 डिग्री सेल्सियस। भुवनेश्वर में कल हल्की बारिश हुई थी।

