भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी 4 जून को यानि कल मानसून बरसात केरलम पहुंचने की संभावना दिखाई देरही है। राज्य मौसम विभाग ने यह भी सूचना दी है कि आगामी 14 जून को मानसून बरसात का ओडिशा गृह प्रवेश होगा 14 जून को।
इससे प्रतीत होता है कि 14 जून यानि रज के समय परंपरा के मुताबिक ओडिशा में बरसात होनी तय है चाहे मानसून के रुप में या प्रि मानसून के रुप में।
कल अपराह्न समय करीब आधे घंटे के लिए साढ़े तीन बजे पश्चात कटक में हल्की बारिश देखने को मिली।कटक का सर्वाधिक तापमान रहा 37.8 डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा 38.9 डिग्री सेल्सियस।
जून 6 से ओडिशा में तापमान में वृद्धि के संकेत दिखाई दे रहे हैं। तापमान 41-42 डिग्री सेल्सियस पार जासकता है।खोर्धा , बौद्ध का सर्वाधिक तापमान रहा 41 डिग्री सेल्सियस। संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा 40.8 डिग्री सेल्सियस।

