कटक, स्थानीय जगतपुर स्थित सेवाभावी संस्थान अपना घर आश्रम में एक और सेवाभावी संगठन हनुमान मित्र मंडल ने सेवा प्रदान की । यह सर्वविदित है कि आजकल सनातन पंचांग के मुताबिक अधिक मास चल रहा है।

अधिक मास मतलब धर्म मास।इसी के उपलक्ष्य में स्थानीय अपनाघर आश्रम में अंतेवाशियों के लिए जरुरत के मुताबिक 4 नयी पानी की प्लास्टिक टंकी प्रदान की गई। उपरोक्त चारों पानी की टंकी को ट्रस्टी सुखदेव लाडसरिया रिसिव किये।उनको सहयोग दिये नथमल लाडसरिया।

गौरतलब है कि यहां रहने वाले अंतेवाशियों को प्रभुजी बोला जाता है। हनुमान मित्र मंडल के सदस्यों के साथ सभी प्रभुजी ने प्रेम से बोला जय श्री राम,जय जगन्नाथ,जय बजरंगबली। हनुमान मित्र मंडल के सभी सदस्यों ने यहां सेवा प्रदान कर खुशी जाहिर की।


