भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि कल से आगामी 4 दिनों में 4 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। आजकल तटीय ओडिशा में लोगों के पसीने छूट रहे हैं, चिपचिपाहट से लोग परेशान दिखाई दे रहे हैं।
राज्य में खोर्धा जिला सबसे ज्यादा गर्म जिला रहा। यहां का सर्वाधिक तापमान रहा 41.0 डिग्री सेल्सियस। बौद्ध का सर्वाधिक तापमान रहा 40.7 डिग्री सेल्सियस।
तालचेर का सर्वाधिक तापमान रहा 40.5 डिग्री सेल्सियस, ढेंकानाल का सर्वाधिक तापमान रहा 40 डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा 38.4 डिग्री सेल्सियस,कटक का सर्वाधिक तापमान रहा 37.6 डिग्री सेल्सियस।

