ओडिशा मौसम समाचार  : अंधड़, तेज हवा, वर्षा से गर्मी कमेगी 

भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि राज्य में भयंकर गर्मी पड़ रही है। लेकिन ऐसे में आजकल प्रायः रोज अपराह्न समय अंधड़,आंधी ,तेज हवा, बरसात होते रहने के कारण तापमान में गिरावट देखी जारही है। लोगों को भयंकर गर्मी से थोड़ी राहत मिल रही है।

परंतु ऐसे में राज्य मौसम विभाग ने यह भी सूचना दी है कि आगामी जून 3 तारीख से एकबार फिर से तापमान में वृद्धि होगी और गर्मी बढ़ेगी।आज समेत अगले 5-6 दिनों तक प्रायः हर रोज संध्या समय आंधी,तेज हवा, बरसात देखने को मिलने की संभावना दिखाई देरही है, फलस्वरुप लोगों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी।

राज्य के 12 शहरों का सर्वाधिक तापमान रहा 40 डिग्री सेल्सियस पार। बोलांगीर शहर सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा । यहां का सर्वाधिक तापमान रहा 43.2 डिग्री सेल्सियस। संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा 43.1 डिग्री सेल्सियस। झारसुगुड़ा का सर्वाधिक तापमान रहा 41.8 डिग्री सेल्सियस।

ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक में तापमान में थोड़ी गिरावट आई है, लेकिन चिपचिपाहट, पसीने से लोग परेशान दिखाई दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *