ओडिशा मौसम समाचार  आज और कल भयंकर गर्मी  टिटलागढ साढ़े 44 डिग्री पर 

भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आजकल राज्य में भयंकर गर्मी पड़ रही है। सूचना यह भी है कि आज और कल यानि दो दिन और भयंकर गर्मी पड़ेगी। तत्पश्चात गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस कमी आयेगी।

राज्य में टिटलागढ सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा। यहां का सर्वाधिक तापमान रहा साढ़े 44 डिग्री सेल्सियस। राज्य के 20 शहरों का सर्वाधिक तापमान रहा 40 डिग्री सेल्सियस पार।

संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा 44.4 डिग्री सेल्सियस, झारसुगुड़ा का सर्वाधिक तापमान रहा 43.4 डिग्री सेल्सियस, बोलांगीर का सर्वाधिक तापमान रहा 43 .2डिग्री सेल्सियस।

तटीय ओडिशा के बड़े शहरों और विशेषकर ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक में पश्चिम ओडिशा के मुकाबले कम गर्मी पड़ रही है, लेकिन पसीने, चिपचिपाहट से लोग ज्यादा परेशान दिखाई दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *