
कटक,देखते -देखते कटक की प्रसिद्ध श्रीमद्भागवत कथा आज पंचम दिवस में पहुंच गई है। चारों दिनों की कथाओं में सारे भक्तों का धार्मिक, आध्यात्मिक ज्ञान बढ़ा।सारे भक्त बड़ी उत्सुकता से श्रीमद्भागवत कथा का रोज श्रवण कर रहे हैं।
यूट्यूब माध्यम से भी भक्तों को कथा में रसास्वादन हो रहा है।कल कथा स्थल पर जबरदस्त भीड़ भक्तों की देखी गई।कल हम सभी के आराध्य श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में पंडाल में उपस्थित सारे कृष्ण भक्त झूम उठे,खुशी से नाच गाने करने लगे।आयोजक परिवार यानि परम भक्त रामचंद्र रामविलास परिवार के सारे सदस्य पीले वस्त्रों के ड्रेस कोड में दिखाई दिए।
कथा में आज पंचम दिवस है।आज कथा में श्रीकृष्ण बाल लीला, श्रीगोवर्धन पूजा एवं छप्पन भोग हैं।ये सारे प्रसंग ज्ञान वर्धक,परम आध्यात्मिक,परम पावन प्रसंग हैं। दिनों दिन कथा स्थल पर भक्तों की भीड़ ज्यादा से ज्यादा उमड़ रही है।
भागवत के पाँचवें दिन का पावन प्रसंग
कृष्ण बाल लीला, गोवर्धन पूजा एवं छप्पन भोग का दिव्य आनंद
नन्हे कन्हैया की बाल लीलाएँ,
मन हर लेतीं, दुख हर जाएँ।
माखन चुराना, यशोदा का दुलार,
ग्वाल-बाल संग प्रेम अपार।
इंद्र का गर्व जब टूट गया,
गोवर्धन पर्वत उँगली पर उठ गया।
ब्रजवासियों की रक्षा हुई,
कृष्ण कृपा से वर्षा थमी हुई।
छप्पन भोग का सजा है थाल,
भक्तों के संग उत्सव कमाल।
आइए इस पावन कथा में डूबें,
श्रीकृष्ण भक्ति के रस में झूमें।
जय श्री कृष्णा


