भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आजकल राज्य के अधिकांश हिस्सों में शीतलहर जारी है। राज्य के अधिसंख्य लोग जाडे से थर-थर कांप रहे हैं। आगामी पांच दिनों तक भी ठंड भयंकर रहने वाली है,ऐसा आकलन है राज्य मौसम विभाग का।
शिमिलिपाल जंगल एरिया का निम्नतम तापमान रहा १ डिग्री सेल्सियस।जि उदयगिरि शहर का निम्नतम तापमान रहा ४•६ डिग्री सेल्सियस,फुलबाणी, राउरकेला का निम्नतम तापमान रहा ७•१ डिग्री सेल्सियस।
आज और कल भुवनेश्वर -कटक एरिया में आधीरात पश्चात कोहरा छाए रहने का आकलन राज्य मौसम विभाग ने लगाया है। दिन में धूप निकलेगी । दिन का तापमान १२ डिग्री सेल्सियस और २९ डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

