तपोभूमि मारवाड़ी क्लब में रामायण का डायमंड जुबली समारोह धूमधाम से संपन्न,राम भक्तों को मिला आशीर्वाद
नन्द किशोर जोशी, एक्जिक्यूटिव एडिटर क्रांति ओडिशा मीडिया
२३ वीं कड़ी
देखते -देखते वो घड़ी ,वो पल आगया जब सारे राम भक्तों ने अपने आराध्य देव भगवान राम को नदी जल में विसर्जित किया।सभी भक्तों ने बड़े दुखी मन से मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के दरबार को विसर्जित किया।यही उम्मीद रही कि अगले वर्ष भगवान राम फिर से एकबार सेवा का मौका देंगे सभी भक्तों को,सभी कार्यकर्ताओं को।
रामायण सामूहिक पाठ आयोजकों ने कार्यक्रम संपन्न पश्चात कार्यकर्ताओं के लिए एक संक्षिप्त,सादगी युक्त थैंक्स गिविंग सेरिमोनि रखी । कार्यक्रम में करीब करीब सभी सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे। अनेकों ने कार्यक्रम संबंधित संक्षिप्त विचार रखे। सीनियर कार्यकर्ताओं ने जूनियर कार्यकर्ताओं के कार्य की सराहना की ,उनका हौसला आफजाई किये।अंत में प्रभु श्रीराम का प्रसाद सभी को वितरित किया गया।
अनेकों निष्ठावान कार्यकर्ताओं ने पिछले कुछ दिनों से दिन रात मेहनत करके राम दरबार की , सच्चे दरबार की मन से सेवा की है। उनके अथक प्रयासों से ही हमारे आराध्य प्रभु श्रीराम के सारे कार्यक्रम सफलता की उंचाई तक पहुंच पाए।
कार्यकर्ताओं में प्रमुख हैं मनोज पारिख, विष्णु प्रसाद तिवारी,प्रेम पारीख, कैलाश पारीख, सुभाष चौबे, दीपक चौबे,मोहन उपाध्याय , विजय अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, जोगिंदर अग्रवाल, रोहित शर्मा मंडावा, रोहित शर्मा कोलिडा, ईश्वर शर्मा,गायत्री शर्मा,ज्योति चौबे,संगीता अग्रवाल, पूनम साहु, आशादेवी अग्रवाल, किशोर आचार्य, अभिषेक जोशी , विकास जोशी, अतुल अग्रवाल, राजेश शर्मा, विनोद शर्मा,विजय कमानी नयासडक,संजय अग्रवाल इंश्योरेंस कंपनी अधिकारी, कविता शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा (कालु) ।
इनके अलावा युवा बच्चों की लाडला ग्रुप ने राम दरबार की अनन्य सेवा की है। इनमें शामिल हैं तुषार शर्मा, नैतिक शर्मा, पुलकित शर्मा, शौर्य संतुका, रचित संतुका, यशवंत चौमाल, निखिल शर्मा, कश्यप शर्मा, शास्वत शर्मा।
राम दरबार की शोभायात्रा में भक्तों को अपनी मधुर आवाज से भजन गाकर सारे मार्ग पर रिझाने वाले परम भक्त गायक कलाकार हैं दिनेश जोशी, हुकुम सिंह, सुनिल सांगानेरिया,कमल वशिष्ठ ,निर्मल पूर्वा, यशवंत चौधरी,अंजनी अग्रवाल।
रामायण सामूहिक पाठ कार्यक्रम में शुरुआत से जिन्होंने कार्यक्रम का बखूबी, निस्वार्थ भाव से संचालित किया,वे महानुभाव हैं आदरणीय देवकीनंदन जोशी, जयराम जोशी, अशोक चौबे।
क्रमशः

