ओडिशा मौसम समाचार : जि उदयगिरि सबसे ज्यादा ठंडा २•६ डिग्री पर राउरकेला भारत का ४ सबसे ज्यादा ठंडा शहर

भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि राज्य में सबसे ज्यादा ठंडा शहर रहा जि उदयगिरि। यहां का निम्नतम तापमान रहा २•६ डिग्री सेल्सियस। ओडिशा की इस्पात नगरी राउरकेला भारत में ४ नंबर की सबसे ज्यादा ठंडी जगह रही। यहां का निम्नतम तापमान रहा ३•६ डिग्री सेल्सियस

झारसुगुड़ा शहर का निम्नतम तापमान रहा ४•६ डिग्री सेल्सियस। यहां ठंड ने पिछले ७२ साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। राज्य के २५ शहरों का निम्नतम तापमान रहा १० डिग्री सेल्सियस या उससे नीचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *