भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आजकल राज्य में ठंड में थोड़ी गिरावट देखी जारही है। इसके साथ- साथ कुहासे में बढ़ोतरी हुई है। कुहासा आजकल घनघोर कुहासे में परिवर्तन होगया है।
मौसम विभाग ने यह भी सूचना दी है कि कुहासा, घनघोर कुहासा आगामी ६ जनवरी तक राज्य में कायम रहेगा।ऐसे में जगतसिंहपुर,कटक,खोर्धा जिलों को ओरेंज चेतावनी जारी की गयी है, घनघोर कुहासे के हिसाब से।
राज्य में निम्नतम तापमान रहा ७ डिग्री सेल्सियस।फुलबाणी शहर का निम्नतम तापमान रहा साढ़े ७ डिग्री सेल्सियस। भुवनेश्वर का निम्नतम तापमान रहा साढ़े १२ डिग्री सेल्सियस,कटक का निम्नतम तापमान रहा १२ डिग्री सेल्सियस।

