भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि अगले छ दिनों तक मौसम का मिजाज ठंड मय रहेगा। आजकल ठंड कहीं भी कमने का नाम नहीं ले रही है। मौसम में निकट भविष्य में बदलाव के कोई संकेत दिखाई नहीं दे रहे हैं।
सुंदरगढ़, कोरापुट, कंधमाल, कालाहांडी जिलों में आधीरात पश्चात कोहरा छाया रहा।जि उदयगिरि राज्य में सबसे ज्यादा ठंडी जगह रही। यहां का निम्नतम तापमान रहा ४•२ डिग्री सेल्सियस।
फुलबाणि,दारिंगबाडि का निम्नतम तापमान रहा ६ डिग्री सेल्सियस।सिमिलिगुडा का निम्नतम तापमान रहा ६•१ डिग्री सेल्सियस, राउरकेला का निम्नतम तापमान रहा ८•२ डिग्री सेल्सियस।
कटक -भुवनेश्वर समेत अनेक शहरों का निम्नतम तापमान रहा १० डिग्री सेल्सियस या उसके उपर।

