कटक, लगभग 15 वर्ष पूर्व वृद्ध, बीमार एवं अक्षम गौमाताओं की सुरक्षा एवं सेवा के लिए मंगराजपुर ,चौद्वार में स्थापित “नंद गांव वृद्ध गौ सेवा आश्रम” का ” गोपाष्टमी महोत्सव एवं शुभ दीपावली बंधु मिलन” कार्यक्रम 2 नवम्बर रविवार को संपन्न हुआ। दिनांक 30 तारीख गोपाष्टमी वाले दिन गौशाला में गौ पूजन कर , आसपास के 9 ग्रामों के लगभग 600 ग्रामवासियों भोजन करवाया गया।
क्योंकि यह गौशाला शहर से दूर होने की वजह से गोपाष्टमी महोत्सव को उसके बाद वाले रविवार के दिन रखा जाता है। इस वर्ष भी वह गोपाष्टमी महोत्सव 2 नवंबर रविवार के दिन पालन किया गया। गौशाल पधारे सभी गौभक्तों एवं अतिथियों का घंटे, घड़ियाल, मधुर शंख ध्वनि एवं दुपट्टा पहनकर और तिलक लगाकर स्वागत किया गया। महोत्सव में पधारे गौ भक्तों ने गौ पूजन कर एवं गौमाता को छप्पन भोग खिलाकर गौसेवा का आनंद लिया। सभी भक्तों ने जलपान एवं स्वरूचि भोज का आनंद लिया। बच्चों ने भी घुड़सवारी एवं झूलों का खूब आनंद लिया साथ ही श्री जगन्नाथ सेवा समिति कटक के कार्यकर्ताओं ने गौशाला में अपना श्रम दान कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
समाज सेवी श्री कृष्ण कुमार भराड़ीया के विशेष सहयोग से प्रस्तावित ” गोबर काष्ठ निमार्ण गृह” का “भूमि पूजन” उनके परिवार से करवाया गया। गौशाला के ट्रस्टी श्री रमेश जी अग्रवाल की धर्मपत्नी विशिष्ट समाज सेविका श्रीमती सुमित्रा देवी अग्रवाल द्वारा प्रदत्त 15 सोलर लाइट पोस्ट, अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति की कटक शाखा द्वारा 4 सोलर लाईट पोस्ट एवं श्री बिजय जी बुधिया की धर्मपत्नी श्री मति मधुबाला जी बुधिया ने 1 सोलर लाईट पोस्ट , कुल 20 सोलर लाईट पोस्ट का अनावरण सभी दान दाताओं से करवाया गया।
महोत्सव की शुरूआत में छोटे छोटे बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मोह लिया। गौ पूजन के साथ सभा प्रारंभ हुई। चेयर मेन नथमल चनानी ने स्वागत संबोधन में सभी अतिथियों परिचय प्रदान करते हुए स्वागत किया एवं कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों आभार किया। अध्यक्ष पदम भावसिंहका एवं महासचिव बिनोद अग्रवाल ने गौशाल में चल रहे गौसेवा के कार्यों एवं गौशला के प्रस्तावित प्रकल्पों की जानकारी सभा में रखी।मुख्य अतिथि अजय कुमार अग्रवाल ( कोषाध्यक्ष बी जे पी ओडिशा प्रांत) , सम्मानित अतिथी मनोज कुमार अग्रवाल (निर्देशक वीजा स्टील,कलिंग नगर, जाजपुर) ,ढेंकनाल से समाज सेवी सागर मलजी अग्रवाल, गौ सेवा फोरम के संस्थापक बिजय टिबरेवाल, मुंबई से पधारे विशिष्ट पत्रकार एवं संपादक) बिजय जैन, गौशाला के को चेयरमेन बिजय खंडेलवाल, गोपाल बंसल, पवन गुप्ता , कोषाध्यक्ष हनुमान केडिया मंचासिन थे। मंच का संचालन पूर्व अध्यक्ष कमल सिकरियां ने किया ।
पधारे हुए अतिथियों ने अपने संबोधन में गौशाला द्वारा किए जा रहे गौसेवा के कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की एवं भविष्य में सभी प्रकार के सहयोग का आश्वासन दिया। सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह (गौमाता की सुंदर प्रतिमा) प्रदान की गई। मुंबई से पधारे विशेष आमंत्रित गीतकार, संगीतकार, पार्श्वगायकार रवि जैन ने अपने भजनों से उपस्थित भक्तों को भाव विभोर कर दिया ।
अंत में कमल कुमार सीकरिया ने यातायात व्यस्था, छप्पन भोग व्यवस्था, भोजन व्यवस्था, तुला दान व्यवस्था एवं सांस्कृतिक तथा अन्य सभी कार्यों में 50 से भी अधिक जिन कार्यकर्ताओं ने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रुप से सहयोग किया तथा सभी गौसेवकों, दान दाताओं तथा कार्यक्रम में पधारे विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारीयों ,सभी समाज बंधुओं, माताओं बहनों एवं मीडिया बंधुओं को महोत्सव के सफल आयोजन में सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए हृदय से आभार व्यक्त किया। बहुत भक्तिमय परिवेश के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

