भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी सोमवार यानी ३ नवंबर से राज्य में हल्की ठंड की शुरुआत होने जारही है। तूफान,तेज बरसात का प्रकोप संपूर्ण रुप से राज्य से चला गया है।अब ठंड यानी सुहावने मौसम की शुरुआत होने जारही है।
धीरे-धीरे राज्य में ठंड की बढ़ोतरी होगी।कटक का सर्वाधिक तापमान रहा २९•६ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३१•२ डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ३२•२ डिग्री सेल्सियस।

