भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि राज्य में एक के बाद एक तीन लघु चाप आरहे हैं। तीनों का उठने का स्थल एक ही है बंगाल की खाड़ी। तीनों ही इसी ओक्टोबर महीने में आ रहे हैं।
पहले वाला लघु चाप का असर खत्म होने के पहले दूसरा लघु चाप आयेगा और उसके बाद तीसरा लघु चाप भी आयेगा। पहले वाले लघु चाप के प्रभाव से राज्य के तटीय और अंदरुनी इलाकों में बरसात होगी। बरसात कहीं कम और कहीं ज्यादा हो सकती है।इस तरह आगामी २५ ओक्टोबर तक राज्य में बरसात होने की संभावना दिखाई देरही है।
राज्य के मंत्री का कहना है कि आसन्न लघु चापी बरसात के असर के मुकाबले के लिए सरकारी टिम तैयार है।

