भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी २१ ओक्टोबर से लेकर आगामी २३ ओक्टोबर तक राज्य में लघुचापी असर दिखाई देगा।इसका कारण यह है कि बंगाल की खाड़ी में उस दरम्यान एक लघुचाप उठने, सक्रिय होने की संभावना दिखाई देरही है।
कल ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक में दोपहर एवं दोपहर पश्चात बूंदाबांदी, हल्की बारिश देखने को मिली थी। इसके अलावा दक्षिण ओडिशा के अनेक हिस्सों में भी हल्की बारिश देखने को मिली थी।
आज सुबह से ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक में धूप,कड़ी धूप निकल आई है।

