ऋषि सनातन संघ एवं क्षेत्रवासियों के तत्वाधान में भव्य शिव महापुराण कथा एवं कलश यात्रा का आयोजन

वाराणसी: ऋषि सनातन संघ के तत्वाधान में काशी के उत्तरी गोमती तट पर एक सप्ताह तक चलने वाले भव्य शिव महापुराण कथा और कलश यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम विवरण:

तिथि: 23 से 29 अक्टूबर, 2025
स्थान: श्रीवनशक्ति देवी धाम, निहारडीह, वाराणसी
कलश यात्रा: 23 अक्टूबर, 2025 को सुबह 08:30 बजे से 10:00 बजे तक।

यह धार्मिक कार्यक्रम गत महीनों से चल रही तैयारियों के साथ आयोजित हो रहा है, जिसमें सभी ग्रामवासी और क्षेत्रवासी उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।
कथावाचक:

इस पुनीत अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक हिन्दू गुरु एवं वनशक्ति धाम के पीठाधीश्वर पूज्यश्री रतन वशिष्ठ जी महाराज कथावाचन करेंगे। उनके साथ बालव्यास रुद्र जी महाराज भी कथा करेंगे।

यह आयोजन एक भव्य संगीतमयी शिव कथा के रूप में होगा, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों के गोता लगाने की उम्मीद है। शिव महापुराण की कथा श्रवण का अनंत महत्व है; शिव कथा श्रवण मात्र से समस्त पितृ दोष और ग्रह दोषों का निवारण होता है। मुख्य आयोजन और कलश यात्रा में सम्मिलित होने से समस्त प्रकार के क्लेशों और रोगों का नाश होता है। इसी कारण, बड़ी संख्या में माताएं और महिलाएं कलश यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं।

ऋषि सनातन संघ के राष्ट्राध्यक्ष पूज्य वशिष्ठ महाराज ने इस कार्यक्रम को इस क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक और अलौकिक बताया है। पूरे क्षेत्र में खुशी का वातावरण है और हजारों लोगों के कलश यात्रा में सम्मिलित होने की उम्मीद है। संघ ने अभी हाल ही में प्रसिद्ध भागवत कथा कार श्री सुंदर शुक्ल जी महाराज को प्रदेश प्रवक्ता धर्म विभाग नियुक्त किया है!
संगठन के अंतर्राष्ट्रीय संगठन मंत्री कृपाशंकर यादव जी ने कोलकाता से” ऋषि सनातन संघ” अंकित वस्त्र बनवाकर वाराणसी में आयात करवा लिया है

ऋषि सनातन संघ सभी भक्तजनों से यह निवेदन करता है कि आप सभी भगवान की कथा में निमंत्रण का इंतजार न करें, क्योंकि यह निमंत्रण लगभग सभी को प्राप्त हो चुका है। संघ आपसे कथा में आकर अपना सौभाग्य उदय करने का आग्रह करता है। प्रेस वार्ता के दौरान मुख्य यजमान श्री अनिल चौबे निलेश मिश्रा जी धीरज चौबे दिलीप मिश्रा अजय सिंह अनुराग सिंह आदि उपस्थित रहे!

समस्त कार्यक्रम ऋषि सनातन संघ के पदाधिकारियों के संरक्षण और देखरेख में संपन्न होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *