21 जून, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025: इस साल की थीम

International Yoga Day 2025: शारीरिक और मानसिक हेल्थ के लिए योग बहुत जरूरी है। माना जाता है कि अच्छी जीवनशैली और लाइफस्टाइल को अपनाने से स्वास्थ्य दुरुस्त रहता है। नियमित योग करने से मन और मस्तिष्क दोनों ठीक रहते हैं। वहीं दवाओं के इस्तेमाल से बीमारी कुछ समय के लिए तो पीछा छोड़ देती है लेकिन फिर आकर घेर लेती है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए योग को अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा बना लें।

इसी बात को ध्यान में रखते हुए हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस दिन का प्रस्ताव प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में पेश किया था। तब इसे संयुक्त राष्ट्र द्वारा मान्यता दी गई और 177 देशों ने समर्थन दिया।

योग दिवस की शुरुआत साल 2015 से हुई। तब से हर साल 21 जून को पूरी दुनिया में योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। आइए जान लेते हैं कि कैसे हुई इस खास दिन की शुरुआत और इस साल की थीम क्या है।

कब मनाया जाता है योग दिवस?

योग दिवस हर साल 21 जून को मनाया जाता है। यह दिन इसलिए चुना गया क्योंकि यह वर्ष का सबसे लंबा दिन होता है, जिसे ‘गर्मी का संक्रांति दिवस’ कहा जाता है। यह दिन ऊर्जा और संतुलन का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में स्पेशल दिवस के लिए स्पेशल दिन ही चुना गया।

योग दिवस का उद्देश्य क्या है?

किसी भी दिवस को मनाने के पीछे एक खास उद्देश्य होता है। ऐसा ही कुछ योग दिवस को मनाने के पीछे का भी कारण हैं। दरअसल कहा जाता है कि नियमित रूप से योग करो और फिट रहो। यही वजह है कि 21 जून को योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। आइए जान लेते हैं इसका उद्देश्य।

1. योग के शारीरिक, मानसिक और आत्मिक लाभों के बारे में जागरूकता फैलाना।

2. लोगों को तनाव मुक्त, स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने के लिए प्रेरित करना।

3. दुनियाभर में भारतीय योग परंपरा को सम्मान और पहचान दिलाना।

International Yoga Day 2025 की थीम क्या है?

हर साल इंटरनेशनल योग डे की थीम अलग होती है। इस बार की थीम की बात करें तो वो है- “Yoga for One Earth, One Health”। इसका मतलब है – “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग।” इस थीम का उद्देश्य यह बताना है कि योग केवल इंसान के शरीर के लिए ही नहीं बल्कि पूरे पर्यावरण, प्रकृति और मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी जरूरी है।

कैसे मनाया जाता है इंटरनेशनल योग डे?

योग डे को लेकर लोगों में जागरुकता की कमी है लेकिन फिर भी अब बहुत से लोग इस दिन के महत्व को समझने लगे हैं। योग डे को अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है। आइए जान लेते हैं कि योग कैसे-कैसे मनाया जाता है।

1. देश और विदेशों में सामूहिक योग सत्र आयोजित किए जाते हैं।

2. स्कूल, कॉलेज, ऑफिस, सेना, और अन्य संगठनों में विशेष योग कार्यक्रम होते हैं।

3. सरकार और स्वास्थ्य विभाग की ओर से योग से जुड़े जागरूकता अभियानों का संचालन किया जाता है।

4. सोशल मीडिया पर योग से जुड़े हैशटैग जैसे #YogaDay2025, #OneEarthOneHealth ट्रेंड करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *