भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि अब मानसून बरसात पूरे ओडिशा के कोने कोने तक पहुंच गई है। पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश रुक रुक कर प्रायः सभी जगहों पर हो रही है। आगामी २० जून तक राज्य में बरसात, तेज बरसात होते रहने के संकेत दिखाई दे रहे हैं।

तापमान में गिरावट देखी गई है।कटक का सर्वाधिक तापमान रहा २९•८ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३०•४ डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा २९•६ डिग्री सेल्सियस।