भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी २० जून तक राज्य में बरसात बनी रहेगी।यह मानसून जनित बरसात कल संध्या समय से ही तटीय ओडिशा में सक्रिय रही है।आज भी सुबह से तटीय इलाकों के अनेक हिस्सों में बरसात रुक रुक कर हो रही है।

लगातार कल संध्या से बारिश होते रहने के कारण तापमान में गिरावट देखी गई है। आमलोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। मौसम थोड़ा सुहावना होगया है।
कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ३१•४ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३१•६ डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ३६•४ डिग्री सेल्सियस।