15 दिवसीय ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ का कल गुजरात में होगा समापन

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान कल गुजरात के बारडोली में विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी उपस्थित रहेंगे।

15 दिवसीय यह अभियान 29 मई को ओडिशा से शुरू हुआ था। इस राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत शिवराज सिंह चौहान अब-तक ओडिशा, जम्मू, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, पंजाब, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना और दिल्ली के किसानों से संवाद कर चुके हैं। इसी कड़ी में कल वे गुजरात के बारडोली में किसानों से मिलेंगे और उनकी व्यावहारिक समस्याओं पर चर्चा करेंगे।

कार्यक्रम से पहले केंद्रीय कृषि मंत्री व्यक्तिगत रूप से उनकी बात सुनने के लिए किसान चौपाल में शामिल होंगे। कल इस अभियान से समापन समराहो से देशभर से 16 हजार वैज्ञानिकों की 2170 टीमें भी वर्चुअली जुड़ेंगी। अबतक ये टीमें विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम के जरिए एक करोड़ आठ लाख किसानों से संवाद कर चुकी हैं।

उन्नत कृषि‘लैब टू लैंड’ और एक राष्ट्रएक कृषिएक टीम’ के विजन के साथ इस अभियान के तहत किसानों के कारगर संवाद किया गया है। ताकि किसान और खेत की जरुरतों के अनुसार भविष्य की नीतियां तय की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *