भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि राज्य के १६ बड़े शहरों का सर्वाधिक तापमान ४० डिग्री सेल्सियस पार चला गया है।
राज्य में संबलपुर शहर सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा। यहां का सर्वाधिक तापमान रहा ४२•७ डिग्री सेल्सियस। झारसुगुड़ा का सर्वाधिक तापमान रहा ४१•६ डिग्री सेल्सियस। भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ४०•२ डिग्री सेल्सियस।
राज्य में आगामी १४ मई तक गर्म हवा चलेगी,लू रहेगी। तटीय ओडिशा में गर्मी के साथ साथ चिपचिपी से लोग ज्यादा परेशान हैं।कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ३९•४ डिग्री सेल्सियस।

