उत्कल प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन, कटक शाखा द्वारा “जल ही जीवन है” के तहत शीतला पेय जल का उद्घाटन एवं जन मानस को समर्पण

आज मोहम्मदिया बाजार कटक स्थित प्रभु श्री लक्ष्मी नारायण जी के मंदिर में स्व•मानक चंद जी…

क्रिएट इन इंडिया’ चैलेंज के माध्यम से अपनी रचनात्मकता को उजागर करें

भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अपने 114वें मन की बात के संबोधन के दौरान, रोजगार की तेजी…

महाराष्ट्र में विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन, समर्पण और आधारशिला रखने के अवसर पर प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ

महाराष्ट्र के गर्वनर सी. पी. राधाकृष्णन जी, महाराष्ट्र के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्रीमान एकनाथ शिंदे जी, उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस जी, अजीत पवार जी, पुणे के सांसद और मंत्री परिषद के मेरे युवा साथी भाई मुरलीधर, केंद्र के अन्य मंत्री जो वीडियो कॉन्फ्रेंस से जुड़़े हुए हैं,  महाराष्ट्र के सभी वरिष्ठ मंत्रीगण भी मेरे सामने मुझे दिखाई दे रहे हैं, सांसदगण, विधायकगण, और इस कार्यक्रम से जुड़े सभी भाइयों एवं बहनों! पुण्यातील माझ्या  सर्व लाडक्या बहिणींना आणि लाडक्या भावांना माझा नमस्कार। दो दिन पहले मुझे कई बड़ी परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के लिए पुणे आना था। लेकिन, भारी बारिश के चलते वो कार्यक्रम रद्द करना पड़ा। उसमें मेरा तो नुकसान है ही, क्योंकि पुणे के कण-कण में राष्ट्रभक्ति है, पुणे के कण-कण में समाजभक्ति है, ऐसे पुणे में आना वो अपने आप में ऊर्जावान बना देता है। तो मेरा तो बड़ा loss है कि मैं आज पुणे नहीं आ पा रहा हूं। लेकिन अब टेक्नोलॉजी के माध्यम से आप सभी के दर्शन करने का मुझे सौभाग्य मिला है। आज पुणे की ये धरती….भारत की महान विभूतियों की प्रेरणा भूमि, महाराष्ट्र के विकास के नए अध्याय की साक्षी बन रही है। अभी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट से स्वारगेट सेक्शन रूट का लोकार्पण हुआ है। इस रूट पर भी अब मेट्रो चलना शुरू हो जाएगी। स्वारगेट-कात्रज सेक्शन का आज शिलान्यास भी हुआ है। आज ही हम सबके श्रदेह क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले मेमोरियल की नींव भी रखी गई है। पुणे शहर में Ease of Living बढ़ाने का हमारा जो सपना है, मुझे खुशी है कि हम उस दिशा में तेज गति से आगे बढ़ रहे हैं। भाइयों-बहनों, आज भगवान विट्ठल के आशीर्वाद से उनके भक्तों को भी स्नेह उपहार मिला है। सोलापुर को सीधे एयर-कनेक्टिविटी से जोड़ने के लिए एयरपोर्ट को अपग्रेड करने का काम पूरा कर लिया गया है। यहां के टर्मिनल बिल्डिंग की क्षमता बढ़ाई गई है। यात्रियों के लिए नई सुविधाएं तैयार की गई हैं। इससे देश विदेश हर स्तर पर विठोबा के भक्तों को काफी सुविधा होगी। भगवान विट्ठल के दर्शन करने के लिए लोग अब सीधे सोलापुर पहुँच सकेंगे। यहां व्यापार, कारोबार और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। मैं महाराष्ट्र के लोगों को, आप सबको इन सभी विकास कार्यों के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं, शुभकामनाएं देता हूं। साथियों, आज महाराष्ट्र को नए संकल्पों के साथ बड़े लक्ष्यों की जरूरत है। इसके लिए हमें पुणे जैसे हमारे शहरों को प्रगति का, urban development का सेंटर बनाना जरूरी है। आज पुणे जिस गति से आगे बढ़ रहा है, यहाँ जनसंख्या का दबाव भी उतनी ही तेजी से बढ़ रहा है। पुणे की बढ़ती जनसंख्या शहर की स्पीड को कम न करे, बल्कि उसका सामर्थ्य बढ़ाए, इसके लिए हमें अभी से कदम उठाने की जरूरत है। ये तब होगा, जब पुणे का पब्लिक ट्रांसपोर्ट आधुनिक होगा, ये तब होगा, जब शहर का विस्तार तो हो लेकिन एक क्षेत्र की दूसरे से कनेक्टिविटी बेहतरीन रहे। आज महायुति की सरकार, इसी सोच और अप्रोच के साथ दिन-रात काम कर रही है। साथियों, पुणे की आधुनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बहुत पहले से काम किए जाने की जरूरत थी। पुणे में मेट्रो जैसा advanced ट्रांसपोर्ट सिस्टम बहुत पहले आ जाना चाहिए था। लेकिन दुर्भाग्य से, बीते दशकों में हमारे देश के शहरी विकास में प्लानिंग और विज़न दोनों का अभाव रहा। अगर कोई योजना चर्चा में आती भी थी, तो उसकी फ़ाइल ही कई-कई वर्षों तक अटकी रहती थी। अगर कोई योजना बन भी गई, तो भी एक-एक प्रोजेक्ट कई-कई दशकों तक लटका रहता था। उस पुराने वर्क कल्चर का बहुत बड़ा नुकसान हमारे देश को, महाराष्ट्र को और पुणे को भी हुआ। आप याद करिए, पुणे में मेट्रो बनाने की बात सबसे पहले 2008 में शुरू हुई थी। लेकिन, 2016 में इसकी आधारशिला तब रखी गई जब हमारी सरकार ने अड़चनों को हटाकर तेजी से निर्णय़ लेना शुरू किया। और आज देखिए…आज पुणे मेट्रो रफ्तार भी भर रही है और उसका विस्तार भी हो रहा है।…

भुवनेश्वर -कटक ट्विन सिटि खबरें

१-कलेक्टर,एसपि सम्मेलन भुवनेश्वर में संपन्न २-पुलिस को मुख्यमंत्री मोहन बोले कि किसी भी बड़े से बड़े…

संक्षिप्त समाचार ओडिशा के

१-जलेश्वर एरिया में २० फिट उपर से निचे गिरी तीर्थयात्री बस २-तीर्थयात्रियों में ४ की मौत…

ओडिशा मौसम समाचार ३ ओक्टोबर तक बरसात नहीं

भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी ३ ओक्टोबर तक राज्य में बरसात…

सनातन संस्था का लेख

दिनांक : 28.09.2024 सर्वपितृ अमावस्या का महत्त्व प्रति वर्ष श्राद्ध विधि करना यह हिंदू धर्म का…

कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग के अंतर्गत भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने स्वच्छता ही सेवा और विशेष अभियान 4.0 का आयोजन किया

कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग के अंतर्गत भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने अपने सभी संस्थानों में स्वच्छता…

वित्त वर्ष 2024-25 (अप्रैल-अगस्त) में खनिज और अलौह धातु का उत्पादन विकास के मार्ग पर

वित्त वर्ष 2023-24 में रिकॉर्ड उत्पादन स्तर तक पहुंचने के बाद, वित्त वर्ष 2024-25 (अप्रैल-अगस्त) के…

भुवनेश्वर -कटक ट्विन सिटि खबरें

१-भद्रक हिंसा को लेकर उच्चस्तरीय बैठक जारी २-नर्सों की हड़ताल को लेकर भी उच्चस्तरीय बैठक जारी…