ओडिशा मौसम समाचार : मई जैसी गर्मी मार्च में

भुवनेश्वर, पूरी ओडिशा में गर्मी ने अपना राज पाट कायम कर लिया है। ओडिशा के चारों कोनों में गर्मी ने अड्डे बना लिए हैं। चारों ओर गर्मी के कारण अभी से यानि मार्च महीने से ही लोग कराहने लगे हैं।

गर्मी का सबसे ज्यादा खौफनाक मंजर पश्चिम ओडिशा में देखने को मिल रहा है।इलाके के प्रमुख शहर झारसुगुड़ा, संबलपुर, बरगढ़, बोलांगीर, भवानीपटना सभी गर्मी से बेहाल अवस्था में आ गये हैं अभी से ही यानि मार्च महीने में ही।

तटीय ओडिशा में ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक , अंगुल, केन्द्रापड़ा,बारिपदा में भी अभी से भयंकर गर्मी पड़नी शुरु हो गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *